5 अप्रैल: इतिहास में आज का दिन

Posted by

5 अप्रैल: इतिहास में आज का दिन

महत्वपूर्ण घटनाएं:

2017:

लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान विधेयक पारित हुआ।

2010:

  • छत्तीसगढ़, भारत के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में सीआरपीएफ के 73 जवान मारे गए।
  • पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाएगा।

2008:

  • प्रसिद्ध हिंदी आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन हुआ।
  • इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की अनमोदन समिति ने एक अरब चार करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
  • पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं।
  • इराक में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोग मारे गए।
  • अफगानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया।

2007:

ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया।

2006:

सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ्तार किया गया।

2003: अमेरिकी संसद में पाकिस्तान की वित्तीय मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश किया गया।

2002: भारत, म्यांमार और थाईलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने पर सहमति हुई।

2001:

  • जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन के समक्ष खेद प्रकट किया।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुंची।

1999:

  • इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • मलेशिया में ‘हेन्ड्रा’ नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हज़ार सूअरों की सामूहिक हत्या की गई।

1991:

अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण किया गया।

1979:

देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुंबई में खुला।

1975:

सऊदी अरब के राजा फैसल की हत्या।

1964:

नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।

1961:

भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना हुई।

1930:

महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे।

5 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:

  • 1479: गुरु अमरदास – सिखों के तीसरे गुरु
  • 1908: जगजीवन राम – भारतीय राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता
  • 1920: रफीक ज़करीया – भारतीय राजनेता
  • 1922: अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री गैल स्टोर्म
  • 1922: ब्रिटिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉम फ़िनी
  • 1923: मो. उस्मान आरिफ़ – भारतीय राजनेता
  • 1938: हुकुम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री
  • 1939: के. रहमान ख़ान – भारतीय राजनेता
  • 1967: अनु गर्ग – भारतीय-अमेरिकी लेखक और वक्ता
  • 1969: रवीन्द्र प्रभात – भारतीय लेखक
  • 1992: अतानु दास – भारतीय तीरंदाज

5 अप्रैल को हुए निधन:

  • 2015: अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन
  • 2010: इंग्लैंड के गेंदबाज सर एलेक बेडसर
  • 1993: दिव्या भारती – भारतीय अभिनेत्री
  • 1989: पन्नालाल पटेल – गुजराती भाषा के साहित्यकार
  • 1940: सी. एफ़. एंड्रयूज – भारतीय शिक्षाविद् और महात्मा गांधी के सहयोगी
  • 1922: पंडिता रमाबाई – भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *